RPSC Archive Recruitment 2024 आरपीएससी अभिलेखागार भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन हुआ जारी, आवेदन 18 जनवरी से शुरू: राजस्थान राज्य अभिलेखागार भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन 11 जनवरी 2024 को जारी किया गया है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से घोषित किया गया है जो कि अभिलेखागार के 8 पदों पर आयोजित की जाएगी। इस भर्ती हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म मांगे गए हैं। आरपीएससी अभिलेखागार भर्ती के लिए योग्यता व इच्छा रखने वाले सभी अभ्यर्थी 18 जनवरी 2024 से 17 फरवरी 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से आवेदन कर सकते हैं। RPSC Archive Recruitment 2024 से संबंधित एप्लीकेशन फीस, आयु सीमा, एजुकेशन क्वालिफिकेशन, सिलेक्शन प्रोसेस और आवेदन करने की प्रक्रिया तक की जानकारी नीचे दी गई हैं।

RPSC Archive Recruitment 2024 अवलोकन
विभाग का नाम | राजस्थान लोक सेवा आयोग |
पद या पोस्ट का नाम | पुरालेखपाल, शोध अधिकारी, सहायक पुरालेखपाल, शोध अध्येता, रसायनज्ञ |
विज्ञप्ति संख्या | 2023-24 |
कुल पद | 8 |
सैलरी/ पे-स्केल | पोस्ट के अनुसार अलग-अलग |
नौकरी का स्थान | राजस्थान |
पोस्ट कैटेगरी | राजस्थान राज्य अभिलेखागार भर्ती 2024 |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आवेदन की अंतिम तिथि | 17 फरवरी 2024 |
ऑफिशियल वेबसाइट | rpsc.rajasthan.gov.in |
महत्त्वपूर्ण तिथियां
- नोटिफिकेशन जारी तिथि : 11 जनवरी 2024
- आवेदन प्रारंभ तिथि : 18 जनवरी 2024
- लास्ट डेट ऑफ एप्लीकेशन: 17 फरवरी 2024
- परीक्षा तिथि : Updated Soon
आवेदन शुल्क
राजस्थान राज्य अभिलेखागार भर्ती 2024 में जनरल/अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क रु. 600/- और ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क रु. 400/- रखा गया है। आवेदन शुल्क भुगतान ऑनलाइन कर सकते है।
- सामान्य वर्ग और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : 600 रुपए
- अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : 400 रुपए
- सभी दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए : 400 रुपए
- समस्त वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से नीचे है, उन अभ्यर्थियों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के बराबर ही आवेदन शुल्क 400 रुपए रहेगा।
आयु सीमा
राजस्थान राज्य अभिलेखागार भर्ती 2024 के लिए आयु सीमा 18 साल से 40 वर्ष तक तय की गई है। आयु सीमा निर्धारण के लिए निर्णायक तिथि 1 जनवरी 2025 है। आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी है।
- सामान्य वर्ग और अनारक्षित वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों हेतु आयु सीमा : 18 वर्ष से 40 वर्ष
- सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों हेतु अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट हैं।
- राजस्थान के मूल निवासी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों हेतु अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट है जिनमें अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सहरिया वर्ग को रखा गया है।
- राजस्थान के मूल निवासी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों हेतु अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट एल है जिनमें अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सहरिया वर्ग की महिला उम्मीदवार शामिल हैं।
- विधवाओं तथा विवाह-विछिन्न महिला अभ्यर्थियों के लिए कोई भी आयु सीमा नहीं है।
राजस्थान राज्य अभिलेखागार भर्ती की शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान राज्य अभिलेखागार भर्ती 2024 हेतु शैक्षणिक योग्यता की जानकारी निम्नानुसार है:-
पुरालेखपाल के लिए
- आवश्यक: मध्यकालीन इतिहास या आधुनिक इतिहास या राजनीति विज्ञान में द्वितीय श्रेणी से MA, फ़ारसी या राजस्थानी का ज्ञान
- अधिमान्य: अभिलेखीय विज्ञान में डिप्लोमा या इतिहास पढ़ाने का 2 साल का अनुभव या राजनीति विज्ञान में 2 वर्ष का पुरालेख अनुभव या शिक्षण अनुभव
- वैकल्पिक: पुरालेख विज्ञान में डिप्लोमा के साथ MA (इतिहास)
शोध अधिकारी के लिए
- अभ्यर्थी को पुरालेख विज्ञान के अंदर डिप्लोमा लेने के साथ ही इतिहास के अंदर MA या फिर इतिहास के अंदर द्वितीय श्रेणी के साथ MA व 2 वर्ष का पुरालेख अनुभव या फिर इतिहास के अंदर 2 वर्ष का शिक्षण अनुभव प्राप्त होना चाहिए
सहायक पुरालेखपाल के लिए
- इतिहास में MA या बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री के साथ-साथ पुरालेख विभाग में कार्य करने का 5 वर्ष का अनुभव या पुरालेख विज्ञान में डिप्लोमा हो
- फ़ारसी या राजस्थानी का ध्वनि ज्ञान भी होना चाहिए
शोध अध्येता के लिए
- इतिहास में MA या बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री के साथ पुरालेख विभाग में कार्य करने का 3 साल का अनुभव या भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार से पुरालेख विज्ञान में डिप्लोमा भी होना चाहिए
- राजस्थानी या फ़ारसी का अच्छा कामकाजी ज्ञान भी होना चाहिए
रसायनज्ञ के लिए
- आवश्यक: रसायन विज्ञान में द्वितीय श्रेणी के साथ MSC
- अधिमानी: इसके लिए अभ्यर्थी को पुरालेख विभाग या फिर अनुसंधान प्रयोगशाला के अंदर कम करने का 2 वर्ष का अनुभव प्राप्त होना चाहिए।
सभी पदों के लिए
देवनागरी लिपि के अंदर लिखी हुई हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान तथा साथ ही राजस्थानी संस्कृति का भी ज्ञान व परख होनी चाहिए
RPSC Archive Recruitment 2024 के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
आरपीएससी अभिलेखागार भर्ती 2024 के लिए अभ्यर्थी के पास आधार कार्ड, 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट, ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट, फोटो एवं सिग्नेचर, जाति प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी, अन्य कोई दस्तावेज होने चाहिए।
आरपीएससी अभिलेखागार भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
आरपीएससी अभिलेखागार भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण निर्धारित किए गए हैं:-
- लिखित परीक्षा
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
आरपीएससी अभिलेखागार भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करें
आरपीएससी अभिलेखागार भर्ती 2024 के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का सहारा लेकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है:-
- चरण-1: नीचे दिए गए RPSC Archive Recruitment 2024 Notification से अपनी योग्यता की जांच करें।
- चरण-2: नीचे दिए गए “RPSC Archive Recruitment Apply Online” लिंक पर क्लिक करें या फिर आप वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
- चरण-3: अब Online Application Form को भरें।
- चरण-4: इसके बाद आप सभी जरूरी Documents अपलोड करें।
- चरण-5: फिर अभ्यर्थी निर्धारित Application Fees पे करें।
- चरण-6: आखिर में अपने Application Form प्रिंट करें।
Important Links
RPSC Archive Recruitment 2024 Apply Online | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |