Kurukshetra Court Recruitment 2024 कुरुक्षेत्र कोर्ट में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी और आवेदन शुरू: कुरुक्षेत्र कोर्ट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। यह भर्ती जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) की ओर से निकाली गई है जो कि स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (अंग्रेजी) के पदों पर आयोजित की जा रही है। विभाग द्वारा कुरुक्षेत्र कोर्ट भर्ती 2024 के लिए ऑफ़लाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। कुरुक्षेत्र कोर्ट भर्ती के लिए योग्यता व इच्छा रखने वाले अभ्यर्थी 1 जनवरी 2024 से 20 जनवरी 2024 तक ऑफलाइन आवेदन जमा करवाएं। इसके लिए अभ्यर्थी को अपने एप्लीकेशन फॉर्म को पूर्ण रूप से भरकर आधिकारिक निटिफिकेशन में बताएं गए पते पर तय समय के भीतर भेजना होगा। कुरुक्षेत्र कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती से संबंधित एप्लीकेशन फीस, आयु सीमा, एजुकेशन क्वालिफिकेशन, सिलेक्शन प्रोसेस सहित विभीन्न जानकारियां नीचे उपलब्ध हैं।

कुरुक्षेत्र कोर्ट भर्ती अवलोकन
भर्ती संगठन | जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कुरूक्षेत्र (हरियाणा) |
पोस्ट नाम | आशुलिपिक (स्टेनोग्राफर) |
विज्ञापन संख्या | कुरूक्षेत्र कोर्ट भर्ती 2024 |
कुल रिक्त पद | 9 |
नौकरी करने का स्थान | हरियाणा |
ऑफिशियल वेबसाइट | kurukshetra.dcourts.gov.in |
भर्ती की महत्त्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रारंभ तिथि : 1 जनवरी 2024
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 जनवरी 2024
शॉर्टहैंड टेस्ट तिथि : बाद में अपडेट किया जाएगा
आवश्यक आवेदन शुल्क
कुरूक्षेत्र कोर्ट भर्ती 2024 के लिए आपको किसी भी तरह का आवेदन शुल्क का भुगतान करने की जरूरत नहीं है यानी सभी वर्गो के अभ्यर्थी (जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी) निशुल्क आवेदन कर सकेंगे।
निर्धारित आयु सीमा
कुरूक्षेत्र कोर्ट भर्ती के लिए आयु सीमा 18 साल से लेकर 42 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आयु सीमा निर्धारण के लिए निर्णायक तिथि 1 जनवरी 2024 है। आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी रखी गई है।
कुरुक्षेत्र कोर्ट भर्ती की शैक्षणिक योग्यता
कुरुक्षेत्र कोर्ट भर्ती का आयोजन स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (अंग्रेजी) के कुल 9 पदों पर होगा। इन 9 पदों को विभिन्न वर्गों (जनरल-4, एससी-1, बीसीए-1, बीसीबी-1, पीडब्ल्यूडी-1, ईएसएम जनरल-1) के लिए निर्धारित किया गया है। इसके लिए अभ्यर्थी का स्नातक पास और साथ ही स्टेनो पास होना आवश्यक रखा गया है।
कुरुक्षेत्र कोर्ट भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
कुरुक्षेत्र कोर्ट भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण निर्धारित किए गए हैं:-
- शॉर्टहैंड टेस्ट और कंप्यूटर प्रवीणता टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
कुरुक्षेत्र कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें
कुरुक्षेत्र कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती हेतु अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का सहारा लेकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है:-
- चरण-1: नीचे दिए गए Kurukshetra Court Recruitment 2024 Notification से अपनी योग्यता चेक करें।
- चरण-2: नीचे दिए गए “Kurukshetra Court Application Form” लिंक पर क्लिक करें या फिर ऑफिशियल वेबसाइट kurukshetra.dcourts.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
- चरण-3: अब आप Application Form विधिवत रूप से पूरा भरें।
- चरण-4: इसके बाद आवेदन फॉर्म पर अपनी फोटो चिपकाएं और उसके साथ जरूरी सभी Documents अटैक करें।
- चरण-5: फिर Application Form को एक निश्चित आकार के लिफापे में डालें और उस पद नाम लिखें जिसके लिए आप आवेदन कर रहें हैं।
- चरण-6: आखिर में अपने पूरी तरह से भरे गए Application Form को “District and Sessions Judge, Kurukshetra, Haryana” के पते पर पहुंचा देवें।
Kurukshetra Court Recruitment 2024 Check
- Kurukshetra Court Recruitment 2024 Notification – Click Here
- Kurukshetra Court Recruitment Application Form- Click Here
- Kurukshetra Court Official Website – Click Here