BRO MSW Recruitment 2025: रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले Border Roads Organisation (सीमा सड़क संगठन BRO) की ओर से General Reserve Engineer Force (जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स GREF) में कुल 411 रिक्त पदों हेतु नई भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। इसमें MSW कुक, मेसन, ब्लैकस्मिथ और मेस वेटर सहित विभिन्न ट्रेडों के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए भारत के इच्छुक और योग्य पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

बीआरओ एमएसडब्ल्यू भर्ती 2025 का आयोजन ऑफ़लाइन मोड में किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं और अभ्यर्थी यह सुनिश्चित करें कि उनका आवेदन फॉर्म तय समय सीमा से पहले ही निर्धारित स्थान पर पहुँच जाना चाहिए। इस भर्ती से जुड़ा BRO MSW शॉर्ट नोटिस 1 जनवरी 2025 को जारी हो चुका है और इसके लिए ऑफ़लाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं जो कि 24 फरवरी 2025 तक किए जा सकते हैं।
BRO MSW Recruitment 2025 अवलोकन
भर्ती संगठन | सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) |
विज्ञापन संख्या | 01/2025 |
कुल रिक्तियां | 411 |
ट्रेडों | एमएसडब्ल्यू (रसोइया, राजमिस्त्री, लोहार, मेस वेटर) |
नौकरी का स्थान | All India |
आवेदन मोड | ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | marvels.bro.gov.in |
BRO MSW Recruitment 2025 पद विवरण
पोस्ट नाम | कुल रिक्तियां |
---|---|
कुक | 153 |
मेसन | 172 |
लोहार | 75 |
मेस वेटर | 11 |
BRO MSW Recruitment 2025 महत्त्वपूर्ण तिथियां
आयोजन | तारीख |
---|---|
अधिसूचना दिनांक | 1 जनवरी 2025 |
आवेदन आरंभ तिथि | 11 जनवरी 2025 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 24 फरवरी 2025 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि (दूरस्थ क्षेत्रों के लिए) | 11 मार्च 2025 |
BRO MSW Recruitment 2025 आवेदन फीस
कैटेगरी | फीस |
---|---|
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | रु.50/- |
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी | रु. 0/- |
भुगतान का मोड | ऑनलाइन (SBI कलेक्ट) |
BRO MSW Recruitment 2025 पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता :
- MSW Cook : मैट्रिकुलेशन और ट्रेड में दक्षता।
- MSW Mason : मैट्रिकुलेशन और राजमिस्त्री कार्य में अनुभव/संबंधित विषय में आईटीआई।
- MSW Blacksmith : मैट्रिकुलेशन और लोहारी में अनुभव / संबंधित विषय में आईटीआई।
- MSW Mess Waiter : मैट्रिकुलेशन और ट्रेड प्रवीणता।
आयु सीमा (25 फरवरी 2025 के अनुसार):
- अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अभ्यर्थी की अधिकतम आयु: 25 वर्ष (सरकारी मानदंडों के मुताबिक छूट देय है)
BRO MSW Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया
बीआरओ एमएसडब्ल्यू भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण रखें गए हैं।
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
- ट्रेड टेस्ट/ प्रैक्टिकल टेस्ट
- डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
बीआरओ एमएसडब्ल्यू भर्ती 2025 (How to Apply)
- सर्वप्रथम आपको बीआरओ की ऑफिशियल वेबसाइट marvels.bro.gov.in से आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है या आप चाहे तो नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से से भी आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते है।
- अब आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें और इसके साथ सभी आवश्यक दस्तावेज भी संलग्न करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र को लिफाफे में डालकर उसके ऊपर पद नाम, आवेदन श्रेणी, आवश्यक योग्यता आदि।
- आपको अपने आवेदन पत्र को निर्दिष्ट पते “ कमांडेंट जीआरईएफ सेंटर, दिघी कैंप, पुणे- 411015 ” पर जमा करवाना होगा।
BRO Recruitment 2025 महत्त्वपूर्ण लिंक
Short Notice | Short Notice |
Notification and Application Form Check | Check |
Online Form | Apply Online |
BRO Official Website | BRO Marvels |